मैं अपने बच्चे की मांसपेशियों को कैसे मजबूत बना सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 14:01

बच्चे की मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी है प्रोटीन, इन फूड्स से होगी पूरी कमी -

बच्चों के लिए प्रोटीन स्रोत
2 से 3 साल के बच्चे के लिए 13 ग्राम, 4 से 8 साल के बच्चे के लिए 18 ग्राम, 9 उसे 13 साल के बच्चे के लिए 34 ग्राम, 14 से 18 साल की लड़की के लिए 46 ग्राम और 14 से 18 साल के लड़के के लिए 51 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है.

ये हैं प्रोटीन के सोर्स
-बच्चों की प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए दूध, अंडे और मीट दिया जा सकता है.
-सोया, पीनट बटर, क्वीनोआ जैसी चीजें पूरी तरह से प्रोटीन से भरपूर होती हैं और इनकी अलग-अलग टेस्टी डिश बना कर बच्चे को डाइट में दी जा सकती है.
-काला चना, पनीर और बीन्स आदि भी प्रोटीन के बढ़िया स्रोत होते हैं और इन्हें रोटी के साथ सब्जी आदि के रूप में खाया जा सकता है.

-सूरजमुखी और कद्दू के बीजों का भी प्रयोग किया जा सकता है और इसे बच्चों को सलाद के रूप में दे सकते हैं.
-अगर बच्चा अंडा खा लेता है तो बच्चे को उबले हुए अंडे और ऑमलेट भी दे सकते हैं.
-बच्चे में शुरुआत से ही प्रोटीन की कमी न हो इसलिए उन्हें शुरू में मां का दूध देना जरूरी है.
-अगर बच्चा मांसाहारी है तो उसे मछली, चिकन, रेड मीट और बीन आदि दे सकते हैं. छोले और काले चने जैसी चीजें उबाल कर उन्हें स्नैक के रूप में दे सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info